पलामू, फरवरी 17 -- मेदिनीनगर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी से प्रारंभ हो गईं। इस अवसर पर भारतीय परंपरा और लोक-मान्यता का पालन करते हुए संत मरियम स्कूल के चेयरमैन अविनाश देव ने विद्यालय के परीक्षार्थी को दही-गुड़ खिलाकर परीक्षा केंद्र के लिए रवाना किया। रवाना होने से पूर्व विद्यार्थियों को परीक्षा संबंधी आवश्यक निर्देश दिए गए। चेयरमैन अविनाश देव ने सभी छात्रों को प्रवेश पत्र, आवश्यक लेखन सामग्री और समय-प्रबंधन की विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि परीक्षा के दौरान मन को शांत और एकाग्र रखना सबसे जरूरी है। प्रश्न-पत्र को पहले ध्यानपूर्वक पढ़ें, फिर आत्म-विश्वास के साथ उत्तर लिखें। अनावश्यक तनाव या घबराहट से बचें और परीक्षा कक्ष के नियमों का पूरी निष्ठा से पालन करें। उन्होंने यह भी कहा कि प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.