बोकारो, दिसम्बर 24 -- चास प्रतिनिधि। दहाय डुंगरी साहब क्रिकेट टुर्नामेंट प्रतियोगिता का फाइनल मैच 3 जनवरी को भंड्रो पंचायत कादालोवा ग्राउड में खेला जाएगा। टुर्नामेंट में चास टीम के प्रदर्शन को देखने को लेकर दर्शकों की भारी भीड़ है। फाइनल मैच में और अधिक भीड रहेगी। इसमें बतौर मुख्य अतिथि डुमरी विधायक जयराम महतो, प्रखंड प्रमुख बेला देवी, चास सीओ सेवा राम साहू, पंचायत समिति सदस्य समन महतो, समाजसेवी राकेश शर्मा शामिल रहेंगे। इस बाबत अयोजककर्ता सपन महतो ने कहा कि डुंगरी साहब क्रिकेट टुर्नामेंट को लेकर क्षेत्रवासियों में बहुत उत्साह होता है। समिति की ओर से ग्रामीण खिलाड़ियों को बेहतर मंच देने को लेकर प्रयास किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.