महाराजगंज, नवम्बर 27 -- लक्ष्मीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। सोहगीबरवा वन्य जीव प्रभाग के लक्ष्मीपुर अंतर्गत अचलगढ़ बीट क्षेत्र के भोतहा टोला रिसालपुर गांव में मंगलवार दोपहर प्राथमिक विद्यालय के पास तेंदुआ घंटों तक छिपा रहा। अचानक निकलकर उसने पांच लोगों को घायल कर दिया। इससे गांव में दहशत बन गई है। पूरी रात लोगों की दहशत में कटी और लोग घरों में दुबके रहे। बुजुर्ग और बच्चे घरों में कैद रहे। वहीं, वन विभाग की टीम पूरी रात सर्च आपरेशन में लगी रही, लेकिन तेंदुए की झलक नहीं मिली। इस को लेकर एक वीडियो व फोटो क्लिक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें तेंदुआ दौड़ते हुए दिख रहा है। हालांकि इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि हिन्दुस्तान नहीं करता। बुधवार सुबह होने के बाद से फिर तेंदुए की तलाश शुरू हो गई। भागदौड़ जारी रही और लोग दहशत में नजर आए। ग्रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.