बदायूं, दिसम्बर 13 -- दहगवां। विद्युत विभाग ने कस्बा में एक मेगाकैंप का आयोजन किया। सरचार्ज माफी योजना के तहत लगाए गए इस कैंप में तीन लाख 55 हजार रुपये की वसूली की गई और 40 उपभोक्ताओं ने ओटीएस पंजीकरण कराया। शुक्रवार को कैंप नगर पंचायत दहगवां के विद्युत केंद्र पर आयोजित किया गया था। इसमें बकाएदार उपभोक्ताओं को सरचार्ज माफी योजना का लाभ उठाने का अवसर मिला, जिसके तहत उन्होंने अपने बिलों का भुगतान किया और पंजीकरण कराए।इस अवसर पर एसडीओ विपिन कुमार गुप्ता ने उपभोक्ताओं से योजना का अधिकतम लाभ उठाने की अपील की। कैंप में जेई वीरेंद्र प्रताप सिंह, निर्देश यादव, राम सिंह और विजेंद्र कश्यप सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...