रामपुर, जून 15 -- 39 डिग्री का तापमान और चिलचिलाती धूप। इन हालातों के बीच शनिवार को दोपहर के समय घर से बाहर निकलने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। चेहरा लाल पड़ गया। कुछ ही दूरी तक चलने के बाद लोग गर्मी में बेहाल होते नजर आए। शुक्रवार को जिले भर में हल्की बारिश होने के बाद मौसम बदला जरूर था मगर अगले दिन भीषण गर्मी का प्रकोप देखने को मिला। शनिवार को सुबह से ही चटख धूप निकली हुई थी। दोपहर के समय में गर्म हवाएं भी चलीं जिस कारण दिन का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। इस भीषण गर्मी में लोगों के पसीने छूट गए। दफ्तर, दुकान आदि कार्यस्थलों पर जाने वाले लोग खासे परेशान नजर आए। कोई छतरी लगाकर तो कोई सिर पर अंगोछा, कैप आदि के जरिये धूप बचाने की कोशिश करता नजर आया। जैसे-जैसे समय बढ़ा, गर्मी का प्रकोप और बढ़ता गया। दोपहर के...