फतेहपुर, दिसम्बर 6 -- फतेहपुर। अब दस हजार से कम मासिक आय आय वाली महिलाओं को भी प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत कनेक्शन दिया जाएगा। शासन ने उज्ज्वला 3.0 योजना के तहत पात्र महिलाओं को गैस एजेंसियों से कनेक्शन देने के निर्देश दिए हैं। गैस एजेसी संचालकों को पात्र महिलाओं के आवश्यक कागजात जमा कराने के लिए कहा गया है। जिले में अभी उज्ज्वला योजना के तहत 1.5 लाख से अधिक कनेक्शन धारक हैं। इन उपभोक्ताओं को सरकार की तरफ से मुफ्त कनेक्शन दिया गया है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत अब दस हजार रुपये से कम मासिक आय वाली महिलाओं को भी मुफ्त गैस कनेक्शन का लाभ मिलेगा। उन्हें सस्ते दाम पर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा। पहले यह योजना केवल गरीबी रेखा के नीचे (बीपीएल) जीवनयापन करने वाली महिलाओं को दी जाती थी। विभागीय अधिकारियों के अनुसार मार्च 2024 मे...