प्रयागराज, फरवरी 11 -- एंटी करप्शन टीम ने बुधवार को बिजली विभाग के एसडीओ को दस हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया। एसडीओ संजीव कुमार श्रीवास्तव ने बिजली मीटर सही कराने, मुकदमे व जुर्माने से बचाने के एवज में उपभोक्ता जितेंद्र कुमार से घूस मांगी थी। एंटी करप्शन टीम ने खुसरोबाग कार्यालय से एसडीओ को पकड़ने के बाद खुल्दाबाद थाने को सौंपते हुए मुकदमा दर्ज कराया। खुल्दाबाद निवासी जितेंद्र कुमार ने दो दिन पहले एंटी करप्शन कार्यालय में विद्युत उपखंड कार्यालय खुसरोबाग के एसडीओ संजीव कुमार श्रीवास्तव पर विद्युत कनेक्शन के मीटर को सही कराने, मुकदमे से बचाने और बढ़े हुए जुर्माने से बचाने के एवज में दस हजार रुपये रिश्वत मांगने की लिखित शिकायत की थी। एंटी करप्शन टीम की निरीक्षक अंजली यादव के नेतृत्व में 13 सदस्यीय टीम ने बुधवार को योजनाबद्ध तर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.