मिर्जापुर, दिसम्बर 10 -- राजगढ़। एंटी करप्शन टीम ने राजगढ़ के बघौड़ा गांव से मंगलवार की दोपहर दस हजार रुपए घूस लेते रोजगार सेवक को धर दबोचा। आरोपी रोजगार सेवक को राजगढ़ थाने ले आई और मुकदमा दर्ज कराया। आरोपी सेवक गोशाला का एमबी कराकर ग्रामीण से दस हजार रुपए घूस ले रहा था। राजगढ़ थाना क्षेत्र के कुंदरुफ गांव में गोशाला है। गोशाला के निर्माण में लगे गिट्टी, बालू और सरिया समेत अन्य मेटेरियल का भुगतान बकाया था। शिकायतकर्ता कुंदरुफ गांव के उमेश कुमार ने बताया कि गांव में तैनात रोजगार सेवक शिवशंकर गोशाला के गिट्टी, बालू, सरिया सहित अन्य मटेरियल का एमबी कराकर दस हजार रुपए घूस की मांग की। जिसकी शिकायत उमेश ने पांच नवंबर को एंटी करप्शन टीम से की। टीम ने मामले की जांच की। मंगलवार की दोपहर दो बजे उमेश ने रोजगार सेवक को दस रुपए देने के लिए बघौड़ा गांव एक ढ़...