प्रयागराज, नवम्बर 14 -- कोटेदार से शिकायतों के निस्तारण और हर महीने दस हजार रुपये रिश्वत की मांग करने वाले आपूर्ति निरीक्षक नंदकिशोर यादव को एंटी करप्शन टीम ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया। आपूर्ति निरीक्षक सुबह लेबर चौराहा झूंसी स्थित एक सब्जी की दुकान पर रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा गया। उसके खिलाफ झूंसी थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। एंटी करप्शन की ट्रैप टीम के प्रभारी चंद्रभान सिंह ने बताया कि हंडिया तहसील के बसनाखास गांव के कोटेदार राजमनी ने सात व 13 नवंबर को आपूर्ति निरीक्षक नंदकिशोर यादव पर फर्जी शिकायतों के निस्तारण के लिए हर महीने दस हजार रुपये रिश्वत मांगने का आरोप लगाते हुए शिकायत की थी। इस पर एंटी करप्शन की टीम ने आपूर्ति निरीक्षक को रंगेहाथ पकड़ने की योजना बनाई। टीम की सलाह पर कोटेदार राजमनी ने शुक्रवार की सुबह आपूर्ति निरीक्षक नंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.