बुलंदशहर, जनवरी 7 -- बुलंदशहर। कोतवाली खुर्जा नगर क्षेत्र के आसफपुर बंबे के निकट गौतमबुद्धनगर के 10 हजार के इनामी बदमाश से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। इसमें बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। बदमाश के पास से तमंचा, कारतूस और एक बिना नंबर की बाइक बरामद की है। सीओ खुर्जा शोभित कुमार ने बताया कि मंगलवार रात थाना खुर्जा नगर पुलिस व स्वाट टीम देहात थाना खुर्जा नगर क्षेत्रान्तर्गत आसफपुर बंबे पर संदिग्धों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक बाइक पर एक संदिग्ध आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस के रोकने पर वह तेजी से बाइक लेकर भागने लगा। पीछा करने पर वह थोड़ी दूर जाकर गिर गया। खुद को घिरता देख बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। घायल गिरफ्तार बदमाश की पहचान कासिम पुत्र हमीद निवासी ग्राम जहांगीरपुर थाना जे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.