बलिया, नवम्बर 6 -- बांसडीह, हिन्दुस्तान संवाद। किसानों की ई-फॉर्मर रजिस्ट्री के लिए राज्यभर में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। 16 अक्तूबर से 15 नवंबर तक चलने वाले इस अभियान को सफल बनाने के लिए बांसडीह तहसील प्रशासन भी सक्रिय हो गया है। एसडीएम अभिषेक प्रियदर्शी और तहसीलदार नितिन सिंह ने बताया कि तहसील में कुल 83 हजार 176 किसान पंजीकृत हैं। इनमें से अब तक 33 हजार 700 किसानों की ई-फॉर्मर रजिस्ट्री पूरी हो चुकी है। लगभग 49 हजार 476 किसानों का पंजीकरण अभी बाकी है। तहसीलदार के अनुसार, लगभग 10 हजार किसान अपात्र पाए गए हैं, जिनकी ई-फॉर्मर रजिस्ट्री नहीं होगी। इन अपात्र किसानों में मृतक, बाहरी और अन्य शामिल हैं। इसके अलावा छह गांवों में तकनीकी कारणों से रजिस्ट्री नहीं हो पाएगी। इनमें से चार चकबंदी क्षेत्र के हैं। जबकि दो गांव सर्वे के अधीन हैं, जहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.