चंदौली, जनवरी 30 -- सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। शासन की ओर से बिजली राहत योजना के तहत बकायेदारों को भारी छूट दिया जा रहा है। इस क्रम में बीते एक माह के अन्दर पच्चास हजार ओटीएस योजना के तहत बकायेदारों के सापेक्ष 9977 बकायेदारों ने 16 करोड़ का बकाया जमा किया है। वही बिजली चोरी के तहत दो सौ बकायेदारों से ढाई करोड़ की राजस्व वसूला गया है। बिजली बिल राहत योजना के तहत वन टाइम सेटलमेंट ओटीएस और समाधान योजना के तहत सौ प्रतिशत तक सरचार्ज माफी और मूलधन में 15 से 25 प्रतिशत की छूट मिल रहा है। यह योजना दिसम्बर से शुरू है। फरवरी तक योजना का लाभ दिया जाना है। जिसमें जल्दी पंजीकरण कराने वालों को अधिक लाभ दिया जायेगा। इसके साथ ही बिजली चोरी के मामलों का भी निस्तारण किया जा रहा है। सकलडीहा विद्युत वितरण उपखंड तृतीय के तहत योजना के तहत कुल 50 हजार बकायेदार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.