फतेहपुर, फरवरी 24 -- फतेहपुर। होली के त्योहार पर मिलावटखोरों पर अंकुश लगाने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन व राजस्व टीम ने अलग-अलग स्थानों पर अभियान चलाया। जिसके दौरान दस खाद्य पदार्थों के नमूने एकत्र कर करीब 29 हजार कीमत का सरसों का तेल व रिफाइंड भी जब्त किया गया। वहीं आम जनमानस को मावा व मावे से बनी मिठाईयों, रंगीन कचरी, दूध, पनीर एवं अन्य खाद्य पदार्थों में मिलावट से होने वाले नुकसान के प्रति जागरुक किया गया। बिंदकी तहसील में नायब तहसीलदार रचना यादव व सदर तहसील में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश दीक्षित के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। जिसके तहत शहर के जिला कारागार स्थित शिव डेयरी से मावा का एक नमूना, पक्कातालाब स्थित श्रेयांश ट्रेडर्स से रिफाइंड सोयाबीन आयल का एक नमूना भरने के साथ ही करीब 22,428 रुपये कीमत का 178 लीटर रिफाइण्ड जब्त ...