प्रयागराज, जनवरी 8 -- प्रयागराज। गंगापार और यमुनापार के लोगों की मुश्किलों का समाधान दस जनवरी तक हो जाएगा। पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड ने लटकहा घाट पर 330 मीटर लंबाई, टेला घाट पर 400 मीटर लंबाई और सिरसा घाट पर 450 मीटर लंबाई का तीन पांटून पुल बना दिया है। अब दो दिनों के भीतर पुलों के दोनों छोर पर रेलिंग लगाने का कार्य किया जाएगा। उसके बाद इन्हें आवागमन के लिए खोला जाएगा। खंड के अवर अभियंता पंकज कुमार ने बताया कि इस वर्ष गंगा में बाढ़ अक्तूबर तक रही, इसलिए नवंबर के अंतिम सप्ताह से पुलों को निर्माण कार्य शुरू कराया गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.