बांदा, दिसम्बर 17 -- बांदा, संवाददाता। संत कृपाल सिंह इंस्टिट्यूट ऑफ लॉ के लीगल ऐड प्रकोष्ठ द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सहयोग से नवंबर माह के दौरान विधिक जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। जनपद के 10 से अधिक विद्यालयों में अध्ययनरत स्कूली छात्रों को कानून संबंधी जानकारियां दी। कानूनी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं लीगल क्विज़ का आयोजन किया गया। विधिक जागरूकता अभियान के अंतर्गत स्थित सेंटमैरी स्कूल, सरस्वती विद्या मंदिर, भागवत प्रसाद मेमोरियल एकेडमी, विद्यावती इंटर कॉलेज, फातिमा गर्ल्स इंटर कॉलेज, डीएवी इंटर कालेज, रोहन सिंह इंटर कॉलेज सहित अन्य विद्यालयों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। विद्यार्थियों को भारतीय संविधान के मूल सिद्धांत, मौलिक अधिकार एवं कर्तव्य, किशोर न्याय अधिनियम 2015, पाक्सो अधिनियम 2012, घरेलू हिंसा से महिला संरक्षण अध...