अमरोहा, सितम्बर 9 -- गजरौला, संवाददाता। बारिश के साथ तिगरी गंगा का जलस्तर रोजाना कम हो रहा है। सोमवार को गंगा का जलस्तर 10 सेमी और कम हुआ है। खादर क्षेत्र में दुश्वारियां बढ़ गईं हैं। कई गांवों के अलावा खेतों में लबालब पानी भरा हुआ है। जिसकी वजह से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बिजनौर बैराज से रोजाना तिगरी गंगा की ओर पानी छोड़ा जा रहा है। जिसके चलते बीते दिनों जलस्तर बढ़ने लगा था लेकिन तीन दिन से जलस्तर लगातार घट रहा है। सोमवार को बिजनौर बैराज से 78456 क्यूसेक पानी छोड़ा गया हालांकि इससे ज्यादा पानी डिस्चार्ज हो गया। जिसके चलते तिगरी गंगा का जलस्तर 10 सेमी कम हो गया। सोमवार को तिगरी गंगा का जलस्तर 200.40 मीटर दर्ज किया गया। हालांकि खादर क्षेत्र में एक बार फिर बाढ़ के हालात हो गए हैं। क्षेत्र के शीशोवाली, दारानगर, ढाकोवाली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.