चंदौली, जनवरी 30 -- चंदौली, संवाददाता। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने गुरुवार को दस सूत्रीय मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथ ही मांगों से संबंधित ज्ञापन एसडीएम दिव्या ओझा को सौंपा। चेताया कि यदि जल्द ही मांगों पर विचार नहीं किया गया तो आंगनबाड़ी कार्यकत्री कलम बंद हड़ताल करने को विवश होंगी। उन्होंने कहा कि वक्ताओं ने अपने हक और अधिकार की मांग को लेकर लंबे समय से आवाज उठा रहे हैं। शासन-प्रशासन के लोग उदासीन रवैया अपनाए हुए हैं। इससे विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ता है। मांग किया कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को सरकारी कर्मचारी का दर्जा दिया जाए। वेतनमान, भविष्य निधि पेंशन, ग्रेच्युटी, महंगाई भत्ता, मेडिकल, अवकाश सहित अन्य वैधानिक लाभ दिया जाए। आंगनबाड़ी से मुख्य सेविका के पद चयन पदोन्नति में 50 ...