भदोही, जनवरी 29 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। दस सूत्रीय मांग लेकर गुरुवार को जिला मुख्यालय पहुंची आंगनबाड़ी संयुक्त मोर्चा के लोगों ने पत्रक सौंपा। डीएम को संबोधित पत्रक देते हुए मांग के समर्थन में खूब नारेबाजी की। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं की मांग प्राथमिकता के आधार पर कराने को लेकर आवाज मुखर की गई। इस दौरान पदाधिकारियों ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को पूर्णकालिक सरकारी कर्मचारी का दर्जा प्रदान की जाए। आंगनबाड़ी से मुख्य सेविका के पद चयन पदोन्नति में 50 वर्ष आयु सीमा की वैधता को समाप्त किया जाए। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं के 62 वर्ष आयु सेवानिवृत्ति उपरांत एकमुस्त ग्रेच्युटी फंड पांच लाख की धनराशि के साथ विधवा, वृद्धा एवं किसान पेंशन की तरह जीविकापार्जन को आजीवन पेंशन दी जाए। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं से विभागी...