नई दिल्ली, मई 8 -- नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। लक्ष्मी नगर के प्रियदर्शनी विहार इलाके में गुरुवार को धार्मिक स्थल तोड़ने पहुंची दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) की टीम को स्थानीय लोगों के विरोध प्रदर्शन का सामना करना पड़ा। इस मंदिर व इससे सटे भवन को पिछले 10 सालों से सील किया हुआ था। कोर्ट के आदेश पर डीडीए की टीम इसे तोड़ने पहुंची थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए अर्धसैनिक बल भी तैनात किया गया था। इलाके में स्थित यह लक्ष्मी नारायण मंदिर को तोड़ने की प्रक्रिया शुरू होते ही स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। मंदिर के गेट पर महिलाओं ने कीर्तन शुरू कर दिया। धार्मिक स्थल को पिछले हिस्से की तरफ से तोड़ना शुरू किया गया था। लेकिन विरोध के चलते कार्रवाई को रोक दिया गया। स्थानीय लोगों व मंदिर के पदाधिकारियों का कहना है कि वह तोड़फोड़ प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.