गंगापार, दिसम्बर 27 -- जिला पंचायत प्रयागराज द्वारा दस साल पहले बनी धरांव गजपति में सड़क का पिछले दस साल से मरम्मत न होने से जगह जगह बड़े गड्ढे हो गये हैं, जिससे राहगीरों को आवागमन में काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। मांडा क्षेत्र के धरांव गजपति ग्राम पंचायत के काली रोड से बिन्द बस्ती तक बनी संपर्क मार्ग दूरी लगभग 500 मीटर जिला पंचायत से लगभग दस वर्ष पहले बनवाई गयी थी। पिछले दस साल से आज तक कभी भी इस संपर्क मार्ग का मरम्मत नहीं हुआ, जिससे पूरी सड़क गड्ढायुक्त व बेहद जर्जर हो गयी है। ग्रामीणों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राधेश्याम बिन्द, रामसजीवन, केवला प्रसाद, ओम प्रकाश, रामसरन, विनोद कुमार, अवधेश कुमार, रामसहाय, रामभजन, रामसनेही, नरुलाल, शिव बहादुर आदि तमाम लोगों ने जिला पंचायत अध्यक्ष व प्रश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.