मिर्जापुर, फरवरी 20 -- चुनार,हिन्दुस्तान संवाद। अपर जिलाधिकारी भू- राजस्व देवेंद्र प्रताप सिंह ने शुक्रवार को चुनार तहसील का निरीक्षण कर न्यायालयों और विभिन्न शाखाओं की कार्यप्रणाली की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने दस वर्ष से अधिक समय से लंबित वादों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने के निर्देश दिए। एडीएम ने एसडीएम राजेश कुमार वर्मा, एसडीएम न्यायिक अजीत कुमार व तहसीलदार इवेंद्र कुमार को न्यायिक कार्यों में पारदर्शिता व समयबद्धता सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही धारा 34 एवं 24 के वादों को तत्काल पंजीकृत कर रिपोर्ट के आधार पर निस्तारण,धारा 116 के मामलों में अलग रजिस्टर बनाकर नियमित समीक्षा का निर्देश दिया। उन्होंने एसडीएम कार्यालय, तहसीलदार न्यायालय, अमीन संग्रह कार्यालय एवं खतौनी कक्ष अभिलेखागार का भी निरीक्षण किया । कहा कि निरी...