सहरसा, जनवरी 8 -- सहरसा, संवाद सूत्र। सरकार भले ही स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए लगातार प्रयास कर रही हो, लेकिन स्थानीय स्तर पर विभागीय लापरवाही के कारण आम लोगों को इसका समुचित लाभ नहीं मिल पा रहा है। कहरा प्रखंड अंतर्गत तीन अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के भवन निर्माण की स्वीकृति वर्षों पहले मिल चुकी है, लेकिन अब तक भवन का निर्माण नहीं हो सका है। भवन के अभाव में स्वास्थ्य केंद्र कागजों तक ही सीमित रह गए हैं और लोगों को प्राथमिक उपचार के लिए 7 से 8 किलोमीटर दूर सहरसा जाना पड़ता है। कहरा प्रखंड के मोहनपुर पंचायत में वर्ष 2010 में ही अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की स्वीकृति मिल गई थी, लेकिन वर्षों बीत जाने के बावजूद भवन नहीं बन सका। स्थानीय लोगों के अनुसार परमिनिया में पूर्व में भाजपा के जिलाध्यक्ष राजीव रंजन के दरवा...