बागेश्वर, अगस्त 17 -- तहससील के देवनाई घाटी के देवनाई, भगरतोला, कोलतुलारी ग्राम सभा के संयुक्त के तत्वावधान में दस साल बाद आठूं पर्व का आगाज हुआ। इस दौरान झोड़ा-चांचरी का आयोजन किया गया। देव डांगरों ने अवतरित होकर लोगों को आशीर्वाद दिया। भगरतोला निवासी गोपाल दत्त कांडपाल ने बताया कि दस साल बाद दोबारा आठूं का आयोजन किया गया है। प्रकृति और खेती किसानी में समृद्धि के लिए आठूं का महत्व है। ब्लॉक प्रमुख किशन बोरा ने बताया कि क्षेत्र की समृद्धि के लिए और सुख शांति के लिए आठूं का विशेष महत्व है। मंगल राणा ने बताया कि मैठान जोशी मठ से मैठानी लॉगिन ने देवनाई में भगवती की स्थापना किया। तब से बोरा लोग आठूं पर्व की अगुवाई करते आ रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.