मिर्जापुर, दिसम्बर 11 -- मिर्जापुर। नगर के महुअरिया स्थित पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज में आयोजित तीन दिवसीय मंडलस्तरीय 53वीं बाल विज्ञान प्रदर्शनी-2025 का बुधवार को समापन हुआ। विकसित भविष्य एवं आत्मनिर्भर भारत के स्टीहम विषय आधारित जूनियर एवं सीनियर संवर्ग जिलास्तरीय बाल विज्ञान प्रदर्शनी में चयनित मॉडलों के साथ छात्र-छात्राओं की टीम ने भाग लिया। प्रर्दशनी के जूनियर संवर्ग में अंकिता सिंह गुरुनानक इका, मिर्जापुर, यशवी केशरी राजकीय हाईस्कूल आही, मिर्जापुर, कार्तिक कुशवाहा पीएमश्री जीआईसी, मिर्जापुर, अभिनव शुक्ला गुरुनानक इंका, कोमल गुप्ता जिला पंचायत बाइका इंका गोपीगंज भदोही, सुजीत राजकीय हाईस्कूल कोठी लालगंज, दिव्यांश गुप्ता जीआईसी दुद्धी सोनभद्र और सीनियर संवर्ग में सत्यम पीएमश्री जीजीआईसी मिर्जापुर, आदर्श मौर्य इंद्र बहादुर नेइका मिर्जाप...