गाजीपुर, जुलाई 16 -- दिलदारनगर। थाना प्रभारी अशोक मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 10 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की। कुल 15 हजार रुपये का जुर्माना वसूला। नागरिकों से संवाद कर कानून व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर सड़कों पर हेलमेट के साथ सावधानी पूर्वक बाइक चलाने की अपील की। पुलिस ने लोगों की समस्याओं के तुरंत समाधान का आश्वासन दिया। थाना प्रभारी ने कहा कि यह अभियान कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए चलाया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...