बलरामपुर, मार्च 15 -- श्रीदत्तगंज, संवाददाता। तहसील मुख्यालय उतरौला में लगभग दस वर्ष पहले बने दलित छात्रावास विभागीय लापरवाही से भारी अव्यवस्था का शिकार है। छात्रावास के अव्यवस्था के कारण छात्र प्रवेश नहीं ले रहे हैं। शासन ने दलित छात्रों के लिए मोहम्मद युसूफ उस्मानी इण्टर कालेज उतरौला के बगल लाखों रुपए की लागत से सोलह कमरों के छात्रावास का निर्माण कराया था। छात्रावास निर्माण के बाद इसमें किसी कर्मचारी की नियुक्ति नहीं की गई। छात्रावास में खाना बनाने के लिए रसोइया, सफाई कर्मचारी, धोबी व सुरक्षा कर्मी के पद सृजित नहीं किए। पद सृजित न होने से रिक्त पदों पर किसी की नियुक्ति नहीं हो सकी। छात्रावास में कर्मचारियों की तैनाती न होने से अनुसूचित जाति विभाग बलरामपुर ने छात्रावास के व्यवस्था का भार एक चपरासी को सौंप रखा है। छात्रावास की अव्यवस्था स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.