एटा, मई 12 -- दस वर्षीय बालक को संदिग्धवस्था में गोली लग गई। घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। इसमें हालात गंभीर देख रेफर किया गया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है कि गोली कैसे लगी। बालक के परिजनों ने रंजिश में गोली मारने का आरोप लगाया है। थाना क्षेत्र के ग्राम नन्दपुर बेलामई निवासी मोहित सोमवार को अपने बाबा को खाना देने के लिए घेर पर गया था। इसी समय उसके पेट में गोली लग गई। गोली चलने की आवाज सुन परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। खून से लथपथ होकर बालक गिर गया। पूरे गांव में मोहित के गोली लगने की खबर फैल गई। घायल बालक को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया। उसकी हालत ठीक न देख उसे एटा के लिए रेफर कर दिया। एटा के मेडिकल कॉलेज में भी उसका इलाज किया गया, लेकिन सुधार न होने पर यहां से भी उसे रेफर कर दिया। बालक के गोली लगने की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.