नोएडा, जनवरी 15 -- नोएडा। सेक्टर-62 स्थित सी ब्लॉक रजत विहार में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है। गुरुवार को दस वर्षीय बच्चे पर आवारा कुत्ते ने हमला कर दिया। हालांकि, अन्य लोगों के आ जाने की वजह से कुत्ते बच्चे को काट नहीं सका। निवारी रितुराज ने बताया कि सोसाइटी में आवारा कुत्तों सेभय का माहौल बना हुआ है। सोसाइटी में लोगों का अकेले घर से बाहर निकलने में परेशानी हो रही है। बीते दिनों सुरक्षा कर्मी को आवारा कुत्ते ने काट लिया था। शिकायत करने के बाद भी सुनवाई नहीं हो रही है। कोई बड़ा हादसा होने के बाद ही संबंधित अधिकारियों की तंद्रा टूटेगी। उन्होंने बताया कि प्राधिकरण अधिकारियों से एक बार फिर मांग है कि सोसाइटी से आवारा कुत्तों को निकालने की कार्रवाई की जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...