छपरा, मई 24 -- बनियापुर, एक प्रतिनिधि। भोज खिलाने के बहाने ले जाकर रास्ते में नाबालिग लड़की के साथ छेड़खानी करने के मामले में बनियापुर थाने में एक प्राथमिकी दर्ज की गयी है। प्राथमिकी नाबालिक पीड़िता की मां ने दर्ज कराई है। प्राथमिकी में बताया गया है कि वह किराए के मकान में रहती है। मकान मालिक दस वर्षीया बच्ची को अपने साथ भोज खिलाने ले गया था। रास्ते में उसने छेड़खानी की। विरोध करने पर बच्ची की पिटाई की व बुरी नीयत से उसके कपड़े भी फाड़ दिये। मामले में तीन महिलाओं को भी नामजद किया गया है। पीड़िता की मां ने नामजदों की गिरफ्तारी की मांग की है। इधर, घटना को लेकर कई तरह की चर्चा चल रही है। -
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.