पूर्णिया, नवम्बर 5 -- बड़हरा कोठी, एक संवाददाता। बड़हरा पुलिस ने छापेमारी अभियान में 10 लीटर देसी शराब के साथ एक करोबारी को गिरप्तार किया है। थानाध्यक्ष संजय कुमार के अगुआई रामबालक नगर में छापेमारी की गई। इस दौरान 10 लीटर देसी शराब के साथ रमेश हसदा पिता जग्गन हसदा को गिरफ्तार किया गया। उसपर कार्रवाई के बाद न्यायिक हिरासत में उसे भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...