हापुड़, जून 6 -- ज्येष्ठ दशहरा के पावन अवसर पर मुख्य स्नान पर यूपी समेत कई राज्यों से आए करीब 10 लाख श्रद्धालुओं ने गढ़मुक्तेश्वर तीर्थनगरी के तीन अलग-अलग घाटों पर गंगा डुबकी लगाकर पुण्यार्जित किया। मुख्य स्नान पर्व की परवी लूटने को श्रद्धालुओं की विशाल भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे टोल प्लाजा और गंगा पुल के आसपास कुछ देर के लिए हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई। जिससे श्रद्धालुओं को रास्ते में ही अपने वाहन छोडक़र मीलों लंबी पदयात्रा करने को मजबूर होकर खूब दिक्कत झेलनी पड़ीं। दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब समेत वेस्टर्न यूपी के दर्जनों जनपदों से उमड़ पड़ा श्रद्धा का सैलाब ज्येष्ठ दशहरा के उपलक्ष में देश की राजधानी दिल्ली के साथ ही निकटवर्ती राज्यों हरियाणा, राजस्थान, पंजाब समेत वेस्टर्न यूपी के दर्जनों जनपदों से लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ मुक्तिधाम ब्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.