सीवान, फरवरी 11 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। नौतन बाजार स्थित जय श्री राम डायग्नोस्टिक एंड सिटी स्कैन सेंटर के संचालक से दस लाख रुपये मांगने मामले का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में स्थानीय थाना क्षेत्र के रामगढ़ निवासी सत्येंद्र कुशवाहा का पुत्र नितेश कुमार कुशवाहा व सराय थाना क्षेत्र के उकही मठिया निवासी शिव कुमार गिरी का पुत्र हृदयानंद गिरी शामिल हैं। पुलिस दोनों से पूछताछ करने के बाद अग्रिम कार्रवाई में जुट गयी है। एसपी पूरन कुमार झा ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान बताया कि 7 फरवरी को नौतन थाने की पुलिस को एक आवेदन प्राप्त हुआ था। आवेदन में नौतन बाजार स्थित सिटी स्कैन सेंटर के संचालक मन्टू कुमार ने बताया था कि अपराधियों द्वारा 5 फरवरी को मोबाइल फोन पर इनसे रंगदारी की म...