सीतामढ़ी, फरवरी 19 -- परसौनी। थाना मुख्यालय से आधा किमी की दूरी पर धुरवार गांव में बेखौफ अपराधियों ने मंगलवार रात जमकर तांडव मचाया। रंगदारी में दस लाख रुपये नहीं मिलने पर अपराधियों ने नवनिर्मित मकान पर दो राउंड फायरिंग कर पूरे क्षेत्र में दहशत फैला दी। जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात करीब साढ़े आठ बजे दो बाइक पर सवार पांच अपराधी धुरवार गांव निवासी अहमद रजा के नवनिर्मित मकान पर पहुंचे और ताबड़तोड़ दो राउंड फायरिंग की। गोली लगने से मकान के मुख्य गेट में बड़ा छेद हो गया। फायरिंग के वक्त घर के अंदर अहमद रजा के चाचा, पुत्र और गाड़ी का चालक सो रहे थे। पीड़ित अहमद रजा ने मामले में परसौनी थाने में आवेदन देकर तीन नामजद और दो अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। नामजद आरोपियों में बेलसंड थाने के दरियापुर निवासी चमन उर्फ वाहिद अली, परसौनी थाने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.