गिरडीह, अगस्त 4 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। गावां-सतगावां पथ पर सड़क दुर्घटना में महिला की मौत पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता उपेंद्र सिंह ने मृतक के परिजनों को 10 लाख मुआवजा देने की मांग सरकार से की है। वहीं घायल महिलाओं को 5-5 लाख मुआवजा देने की मांग की है। उपेंद्र सिंह ने कहा कि महिलाएं काफी गरीब हैं। बारिश में भी धान की रोपाई करने जा रही थी। घटना में एक महिला की मौत हो गई। वहीं तीन महिलाएं घायल हुई हैं। घायलों का बेहतर इलाज हो सके, इसके लिए उन्हें 5-5 लाख मुआवजा मिला चाहिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...