रायबरेली, फरवरी 23 -- जायस, संवाददता। साइबर ठगों ने दस लाख डालर खाते में भेजने का लालच देकर एक व्यक्ति से नौ लाख रुपए लूट लिए। ठगों ने सभी भुगतान यूपीआई से कराया। शक न हो इसके लिए दस लाख डालर जमा करने की स्लिप भी वाट्सअप कर दी। वहीं अपने जाल में फंसाने के लिए पकिस्तान के नंबर से वाट्सअप काल करके बात करता रहा। एक माह में नौ लाख गवाने के बाद पीड़ित ने तहरीर देकर रिर्पाट दर्ज करायी है। जायस कस्बे के मोहल्ला बड़ा गोरियाना निवासी रिजवान अहमद ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि साइबर ठगों ने व्हाटएप पर फर्जी अंतरराष्ट्रीय कॉल और दस्तावेज दिखाकर 19 नवंबर से 10 दिसंबर 2025 तक करीब नौ लाख रुपये की ठगी की। पीड़ित ने बताया कि परिवार और मित्रों से उधार लेकर क्यू आर कोड पर पेमेंट किया था। 9 नवंबर को पाकिस्तानी नंबर (92 30360) से व्हाटएप कॉल आई। ठग ने खुद ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.