गुड़गांव, दिसम्बर 25 -- गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। गुरुग्राम में अवैध रूप से ऊंची ब्याज दरों पर पैसा देकर लोगों का उत्पीड़न करने वाले सूदखोरों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। न्यू कॉलोनी थाना पुलिस ने जबरन वसूली , मारपीट की धमकी और ऑफिस में तोड़फोड़ करने के आरोप में दो सूदखोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई थार गाड़ी भी बरामद कर ली गई है। पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़ित ने बताया कि उसने तीन सितंबर को रणबीर नाम के व्यक्ति से 10 प्रतिशत ब्याज दर पर 10 लाख रुपये उधार लिए थे। पीड़ित का दावा है कि उसने मूल राशि वापस लौटा दी थी, लेकिन आरोपियों ने अवैध रूप से 18 लाख रुपये का ब्याज बनाकर उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। आरोपी फोन पर लगातार जान से मारने की धमकियां दे रहे थे। आधी रात को 13 लोगों ने बोल...