आगरा, दिसम्बर 3 -- दस लाख रुपये के चेक बाउंस के मामले में आरोपित प्रसून बंसल को अदालत ने न्यायालय में हाजिर होने के आदेश दिए हैं। वादी कीर्ति वर्मा ने अधिवक्ता रोहित अग्रवाल के माध्यम से कोर्ट में मुकदमा दायर किया है। बताया है कि आरोपित ने उससे पारिवारिक संबंधों का हवाला देकर व्यापारिक जरूरत के लिए जुलाई 2018 में 10 लाख रुपये उधार लिए थे। चार वर्ष में चुकाने का वादा किया था। समयावधि के उपरांत कई बार तगादा करने पर आरोपित ने फरवरी 2025 को 10 लाख का चेक दिया जो बैंक में डिसऑनर हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...