मुजफ्फर नगर, जनवरी 2 -- बुढाना पुलिस ने दस लाख रुपये अवैध गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी से 20 किलो 800 ग्राम गांजा व तस्करी में प्रयुक्त एक कैंटर बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपी उड़ीसा से गांजा लाकर विभिन्न जनपदों में सप्लाई करता है। आरोपी के अन्य साथियों की पुलिस तलाश कर रही है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुभाष अत्री ने बताया कि ऑपरेशन सवेरा के तहत पुलिस बुढ़ाना-खतौली मार्ग पर चेकिंग कर रही थी। उसी दौरान एक केंटर को रोककर तलाशी ली, तो उसमें 20 किलो 800 ग्राम गांजा बरामद हुआ। जिसकी बाजार में लगभग 10 लाख रुपए कीमत है। पुलिस ने तस्कर रविन्द्र उर्फ नोमान पुत्र रामपाल निवासी गांव बड़ौदा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने 15 दिसम्बर को 41 किलो गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार किए थे। जिसमें तीन आरोपी फरार चल रहे थे। जिन...