अयोध्या, फरवरी 4 -- अयोध्या, संवाददाता। गरीबों के लिए संजीवनी साबित होने वाली डायलिसिस यूनिट को लेकर महीनों से ठप पड़ी प्रक्रिया में अब उम्मीद की नई किरण दिखाई देने लगी है। इंडियन ऑयल से एमओयू हुए करीब दस महीने बीत जाने के बाद भी मेडिकल कॉलेज में यूनिट शुरू न हो पाने को लेकर उठ रहे सवालों के बीच, नए प्रिंसिपल डॉ. दिनेश सिंह मर्तोलिया ने डायलिसिस यूनिट के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू करने का निर्णय लिया है। इंडियन ऑयल द्वारा सीएसआर फंड के तहत करीब चार करोड़ रुपये की लागत से 10 बेड की डायलिसिस यूनिट स्थापित की जानी है। 24 मार्च को ब्लड बैंक के विभागाध्यक्ष डॉ. दिनेश कुमार सिंह और इंडियन ऑयल के वीके पाल के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर हुए थे। पूर्व सांसद लल्लू सिंह के प्रयासों के बाद तत्समय यह परियोजना मेडिकल कॉलेज को मिली थी, जिसे जिले के लिए बड़ी स्वास...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.