चंदौली, जनवरी 13 -- शहाबगंज, हिन्दुस्तान संवाद। विकास खण्ड के केराय गांव के सिवान में सोमवार को माईनर का पानी घुसने से 10 बीघा खेत जलमग्न हो गया। वही जलप्लावन की सूचना पर किसान विकास मंच के कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र का भ्रमण कर अधिकारियों को सूचित किया। वही खेतों में पानी घुसने से पौधों के खराब होने की आशंका पैदा हो गई है। गोविन्दीपुर राजवाहा में भोड़सर गांव के पास राजवाहा में नया पटरा लगाया गया है कि पानी आने पर पश्चिम दिशा में आसानी से भेजा जा सके। लेकिन बेलदार के राजवाहा की मानिटरिंग नही करने से पटरा बंद रह गया और सारा पानी केरायगांव के सिवान में पहुंच कर गेंहू के खेतों को डूबा दिया। किसान विकास मंच के कार्यकर्ताओं के साथ निरीक्षण करने पहुंचे संगठन मंत्री राम अवध सिंह ने कहा कि किसान कठिन परिश्रम के बाद खाद, बीज का प्रयोग कर जुताई कराया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.