बलरामपुर, दिसम्बर 10 -- गैड़ास बुजुर्ग, संवाददाता। ब्लॉक संसाधन केंद्र पर राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत ब्लॉक स्तरीय क्विज व मॉडल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों में विज्ञान के प्रति रुचि विकसित करने पर बल दिया गया। इस प्रतियोगिता में ब्लॉक के समस्त उच्च व कम्पोजिट विद्यालय स्तर पर चयनित बच्चों ने प्रतिभाग किया। इसमें दस बाल वैज्ञानिकों के मॉडल चयनित किए गए हैं,जो आगामी दिनों जिलास्तरीय मॉडल प्रदर्शन में हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता का शुभारंभ बीईओ विनय कुमार चौधरी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रतियोगिता एआरपी मनीष पांडेय, वाचस्पति पांडेय, रामगोपाल शुक्ला, उत्कर्ष श्रीवास्तव, वीरेंद्र बहादुर की देखरेख में संपन्न हुई। क्विज में कम्पोजिट विद्यालय बांक के अखिलेश वर्मा ने प्रथम, उच्च प्राथमिक विद्यालय धौरहरा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.