प्रयागराज, फरवरी 2 -- महाकुम्भ नगर। बसंत पंचमी का स्नान सुबह 11:53 बजे से शुरू हो जाएगा। उससे पहले ही श्रद्धालुओं के आने का क्रम तेज हो गया है। सुबह दस बजे तक 72.36 लाख आस्थावान संगम में पुण्य की डुबकी लगा चुके थे। इनमें दस लाख से अधिक कल्पवासी भी शामिल हैं। वहीं सुबह आठ बजे तक 41.90 लाख लोग स्नान कर चुके थे। संगम की ओर जाने वाली काली सड़क, गंगा पथ श्रद्धालुओं से पटा हुआ है। रविवार सुबह 11:53 बजे से सिद्धि व साध्य योग लग जाएगा और इसी के साथ लाखों श्रद्धालु संगम व गंगा यमुना के विभिन्न घाटों पर पुण्य की डुबकी लगाने लगेंगे। यह योग सोमवार सुबह 9:36 बजे तक रहेगा। इसलिए उदयातिथि में बसंत पंचमी पर स्नान-दान व पूजन शुभ रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...