मुरादाबाद, फरवरी 4 -- मुरादाबाद। राज्य महिला आयोग की सदस्य संगीता जैन ने बुधवार को यहां सर्किट हाउस सभागार में जन सुनवाई की। पीड़िताओं को त्वरित मदद का भरोसा दिया। जिम्मेदार अधिकारियों से बात की और जिला चिकित्सालय, जिला जेल के साथ महिला और सिविल लाइंस का निरीक्षण किया। प्रकाशनगर क्षेत्र की रहने वाली कुसुम चौधरी, लाइनपार की रहने वाली सोनी के प्रकरण से सुनवाई शुरू हुई। आरंभ में कुल चार महिलाएं पहुंची थी। इसके बाद महिला थाना से लंबित आवेदन मंगाए गए। दो चरण में 10 आवेदनों पर विचार हुआ। एक सप्ताह के भीतर थाने में प्राप्त उत्पीड़न से जुड़े प्रकरणों की भी समीक्षा की। बाल विकास एवं महिला कल्याण विभाग की ओर से तीन गर्भवती महिलाओं की गोद भराई भी की। महिला थाना और सिविल लाइन थाने का निरीक्षण किया। जिला कारागार में अधीक्षक आलोक सिंह ने महिला बैरक और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.