आगरा, फरवरी 7 -- प्रशासनिक कार्यप्रणाली को नजदीक से समझने के उद्देश्य से 2024 बैच के 10 प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों ने एक दिन के लिए छावनी परिषद कार्यालय का दौरा किया। इस दौरान अधिकारियों ने छावनी क्षेत्र में नागरिक सुविधाओं, स्वच्छता प्रबंधन, कर व्यवस्था और विकास कार्यों की प्रक्रिया को विस्तार से जाना। छावनी परिषद के अध्यक्ष ब्रिगेडियर रजत त्यागी, मुख्य अधिशासी अधिकारी (सीईओ) दीपक मोहन और रक्षा संपदा अधिकारी (डीईओ) यशपाल सिंह ने प्रशिक्षु अधिकारियों को परिषद की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक चुनौतियों और सैन्य व नागरिक समन्वय के बारे में जानकारी दी। अधिकारियों ने विभिन्न विभागों की कार्यशैली को समझते हुए जनसेवाओं को प्रभावी बनाने के उपायों पर भी चर्चा की। दौरे में प्रशिक्षु आईएएस अनुप्रिया शाक्य, सुनील रामलिंगन स्वामी, श्लोक वैकर, पारस कुमार, म...