लोहरदगा, नवम्बर 26 -- लोहरदगा, संवाददाता। सेवा का अधिकार सप्ताह के तहत बुधवार को लोहरदगा के दस पंचायतों और नगर पर्षद क्षेत्र में कैंप लगाकर लाभुकों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिया गया। समस्याओं का मौके पर समाधान किया गया। कुडू प्रखण्ड के पंडरा पंचायत में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग के सचिव चंद्रशेखर शामिल हुए। सचिव ने आमजनों से सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि झारखण्ड राज्य सेवा देने की गारंटी अधिनियम 2011 में सूचीबद्ध राज्य सरकार के विभिन्न सेवाओं का अधिकार इस शिविर में दिया जा रहा है। राज्य सरकार ने मुख्य सेवा प्रक्षेत्र के अंतर्गत प्राप्त होनेवाले आवेदनों को प्राथमिकता देने व निर्धारित समय में निष्पादन करने का निदेश दिया गया है। इसमें जाति प्रमाण पत्र, स्थानीय निवासी ...