कानपुर, दिसम्बर 27 -- मूसानगर। कस्बा बरौर के जेबीसी ग्राउंड में शनिवार को दस दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। पूर्व ग्राम प्रधान बिहारी वीरेंद्र पाल एवं संजय सचान ने फीता काटकर शुभारंभ कराया। केसी टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते निर्धारित 10 ओवरों में 117 रन बनाये। वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी बारही की टीम मात्र 88 रन बनाकर सिमट गयी। केसी टीम ने 29 रनों से मैच जीत लिया। मैच में अंपायर की भूमिका में प्रभास सचान, विकास सचान, प्रतीक वर्मा तथा कमेंट्री आशु सचान, गुरई अवस्थी, संदीप कुमार रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...