अल्मोड़ा, जनवरी 19 -- ब्लॉक के जसपुर गांव के लोग बीते दस दिनों से पानी के संकट से जूझ रहे हैं। सोमवार को लोग अपनी परेशानी लेकर पयेजल कार्यालय पहुंच गए। यहां ज्ञापन सौंपकर व्यवस्था को ठीक करने की मांग की। पेयजल दफ्तर पहुंची महिलाओं और अन्य लोगों ने पानी की सप्लाई नहीं होने पर नाराजगी जताई। अपर सहायक अभियन्ता लक्ष्मण सिंह परिहार को ज्ञापन सौंपा। बताया कि बीते दस दिनों से पानी की आपूर्ति प्रभावित है। क्षेत्र की तिमली चचरोटी लिफ्ट पेयजल योजना से दस गांवों को पेयजल उपलब्ध कराया जाता है। कहा कि ठंड के बीच लोग दूर दराज से पानी ढोने को मजबूर हैं। इसके बाद भी विभाग समस्या के समाधान के लिए गंभीर नहीं है। अपर सहायक अभियन्ता लक्ष्मण सिंह परिहार ने बताया की लिफ्ट योजना की दोनों मोटर में खराबी आने से पेयजल की समस्या बनी है। मरम्मत के लिए मकैनिक आ रहा ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.