गिरडीह, मार्च 23 -- गिरिडीह। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए) के तहत राशन कार्ड के लाभुकों का ई केवाईसी 31 मार्च तक पूर्ण करना है। इसके लिए सरकार ने अंतिम तिथि 31 मार्च तक निर्धारित की है। जिले में अभी भी लगभग 8 लाख लाभुकों का ई केवाईसी नहीं हुआ है। दस दिनों में लगभग 8 लाख लाभुकों का ई केवाईसी करना चुनौती से कम नहीं है। हालांकि निर्धारित समय में ई केवाईसी करने के लिए प्रशासन ने पूरी ताकत झोंक दी है। 21 से 27 मार्च तक ई केवाईसी सप्ताह का आयोजन किया गया है। जिसके तहत अभियान चलाया जा रहा है और घर-घर जाकर ई केवाईसी करने का कार्य शुरु किया गया है। पीडीएस डीलरों को ई केवाईसी सप्ताह में घर घर जाकर ई केवाईसी करने का निर्देश दिया गया है। बता दें कि जिले में गुलाबी, पीला व ग्रीन कार्डधारकों की संख्या 4 लाख 62 हजार 865 है। इसमें 22 लाख 34 ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.