अयोध्या, जनवरी 1 -- अयोध्या, संवाददाता। सूर्य देवता तीन दिन से महेरबान हैं, जिससे दिन का तापमान बढ़ते क्रम में है।लेकिन वहीं दूसरी तरफ दस दिन बाद एक बार फिर रात का तापमान फिर 5 डिग्री पंहुच गया। मौसम विभाग ने बताया दिन में धूप निकलने, पछुआ हवाओं के चलने और पश्चिमी विक्षोभ के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। नए वर्ष की पहली तारीख को सुबह से ही अच्छी धूप को देखकर लोगों के चेहरे खिल गए। लेकिन इसके पहले की रात परेशान करने वाली रही। तापमान गिरने के कारण रात भर असहाय, गरीब और बेघर लोग ठिठुरते रहे। तीन दिनों से दिन की धूप आमजनमानस को सुकून दे रही है। इसका असर पार्कों व सड़कों पर दिखा। बच्चों ने खेलकूद कर अपना दिन बिताया। हालांकि, रात दिन प्रतिदिन ठंडी हो होती जा रही है। मौसम के जानकार बताते हैं कि ठंड के मौसम में धूप निकलने पर रात का तापमान ...