मिर्जापुर, जुलाई 15 -- राजगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। राजगढ़ ग्राम पंचायत के सलैया पूरवा के मुस्लिम बस्ती के पास लगा ट्रांसफार्मर दस दिन बाद भी नहीं बदल गया। इससे बस्ती के लोगों को बरसात के मौसम में अंधेरे में रात गुजारना पड़ रहा है। किसानों के धान की रोपाई भी प्रभावित हो रही है। बस्ती के लोगों ने बिजली विभाग के प्रति आक्रोश जताया है। ग्रामीण ने जले हुए ट्रांसफार्मर को बदलवाने की मांग की है। राजगढ़ ग्राम पंचायत के सलैया पूरवा के मुस्लिम बस्ती में विद्युत आपूर्ति के लिए 10 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाया गया था। वह 10 दिन पहले जल गया। ट्रांसफार्मर जलने के बाद उसे बदलने के लिए बस्ती के लोगों ने शिकायत दर्ज कराई, परंतु लगभग दस दिन बीत जाने के बाद भी जला हुआ ट्रांसफार्मर नहीं बदल गया। इससे मुस्लिम बस्ती के लोग अंधेरे में रात गुजारने को विवश है। इन दिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.